LOADING

Type to search

सनातन संस्कृति के गौरवपूर्ण प्रतीक, विश्व कल्याण के लिए प्रेरक: आलोक कुमार

Uncategorized

सनातन संस्कृति के गौरवपूर्ण प्रतीक, विश्व कल्याण के लिए प्रेरक: आलोक कुमार

Share

सोमनाथ परंपरा से जुड़े समयांतक मणि शिवलिंग के अंशों के दर्शन
उदयपुर, 24 दिसंबर:
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने चितौड़गढ़ स्थित बद्रीनाथ धाम के श्री राजयोगी मेवाड़ मठ में सोमनाथ ज्योतिर्लिंग परंपरा से जुड़े समयांतक मणि शिवलिंग के अंशों के दर्शन किए। इस अवसर को सनातन धर्म की आध्यात्मिक विरासत से जुड़ा एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण क्षण माना जा रहा है। आलोक कुमार ने विधिवत पूजा-अर्चना कर विश्व शांति, समरसता और मानव कल्याण की कामना की।
दर्शन उपरांत उन्होंने कहा कि समयांतक मणि शिवलिंग जैसे दिव्य प्रतीक सनातन संस्कृति की गहराई, निरंतरता और आध्यात्मिक शक्ति को उजागर करते हैं। ऐसे आध्यात्मिक अनुभव समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक चेतना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की आध्यात्मिक पहचान वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त होगी।
मेवाड़ धर्म प्रमुख एवं श्री राजयोगी मेवाड़ मठ के मठाधीश पूज्य श्री श्री रोहित गोपाल सूत जी महाराज ने बताया कि यह समयांतक मणि और शिवलिंग उन्हें लगभग 14 वर्ष पूर्व प्राप्त हुए थे। उन्होंने कहा कि यह दिव्य धरोहर केवल आस्था का विषय नहीं, बल्कि समाज के आध्यात्मिक उत्थान और चेतना जागरण का माध्यम है। इससे विशेष रूप से युवा पीढ़ी में सनातन मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इस अवसर पर उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने इसे सनातन धर्म के लिए सौभाग्यपूर्ण क्षण बताया और एक स्वर में विश्व शांति, सद्भाव एवं मानव कल्याण की कामना की।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *