LOADING

Type to search

सरकारी टीचर ने परिवार पर किया खूनी हमला, पत्नी-बेटा गंभीर घायल

Local

सरकारी टीचर ने परिवार पर किया खूनी हमला, पत्नी-बेटा गंभीर घायल

Share

धारदार हथियार से गर्दन-कंधे-हाथों पर वार; बेटी ने कमरे में देखा पिता का शव
प्रतापगढ़, 18 जनवरी
: प्रतापगढ़ जिले के अरनोद थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी स्कूल के शिक्षक ने देर रात अपनी ही पत्नी और बेटे पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में मां-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि शिक्षक का शव घर के दूसरे कमरे में संदिग्ध हालत में मिला। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।
थानाधिकारी शिवलाल मीणा ने बताया कि यह मामला बनेडिया कलां गांव का है। मृतक की बेटी सारिका मीणा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। रिपोर्ट के अनुसार गणपत लाल मीणा (47) मंडावरा स्थित सरकारी स्कूल में शिक्षक थे और बीएलओ का कार्य भी देखते थे। शनिवार रात परिवार के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर सो रहे थे। गणपत लाल नीचे कमरे में, पत्नी मंजू मीणा (40) दूसरे कमरे में, बेटा हरीश मीणा (19) छत पर और बेटी सारिका ऊपर कमरे में सो रही थी।
रात करीब 1:37 बजे गणपत लाल छत पर पहुंचे और वहां सो रहे बेटे हरीश पर दातेड़े (चारा काटने का औजार) से हमला कर दिया। हरीश के सिर, गर्दन, कंधे और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं। इसके बाद गणपत लाल पत्नी मंजू के कमरे में पहुंचे और उन पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। मंजू के सिर, हाथ और पैरों पर गहरे घाव आए हैं।
चीख-पुकार सुनकर बेटी सारिका जागी और जब वह कमरों में पहुंची तो मां और भाई खून से लथपथ पड़े थे। दूसरे कमरे में जाने पर पिता गणपत लाल फर्श पर बेसुध हालत में मिले। उनकी गर्दन पर रस्सी जैसे निशान पाए गए। घबराई बेटी ने ताऊ और पड़ोसियों को बुलाया तथा पुलिस को सूचना दी। घायल मां-बेटे को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस के अनुसार मौके पर खून बिखरा मिला है। एफएसएल और एमओबी टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। गणपत लाल की मौत आत्महत्या से हुई या किसी अन्य कारण से, इस पर जांच जारी है। फिलहाल हमले के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *