LOADING

Type to search

नाथद्वारा में श्रद्धालुओं का सैलाब, निर्धारित समय से ज्यादा देर तक रहे दर्शन

Uncategorized

नाथद्वारा में श्रद्धालुओं का सैलाब, निर्धारित समय से ज्यादा देर तक रहे दर्शन

Share

नाथद्वारा, 28 दिसम्बर: सर्दी की छुट्टियों के चलते विश्व प्रसिद्ध प्रभु श्रीनाथजी की नगरी नाथद्वारा में श्रद्धालुओं की अभूतपूर्व भीड़ देखने को मिल रही है। पिछले चार दिनों से लगातार दर्शनार्थियों की संख्या में भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रविवार को तो सर्दी की छुट्टियों के सभी पुराने रिकॉर्ड टूट गए। कई वर्षों बाद ऐसा अवसर आया है जब इस सीजन में इतनी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्रीनाथजी के दर्शन को पहुंचे। भीड़ को देखते हुए मंगला, राजभोग सहित अन्य झांकी दर्शन निर्धारित समय से काफी देर तक खुले रखे गए। दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाएं की गईं, हालांकि प्रवेश मार्गों पर पर्याप्त प्रबंध नहीं होने से श्रद्धालुओं को कुछ असुविधा का सामना भी करना पड़ा। मंदिर मंडल प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *