LOADING

Type to search

शिक्षा विभाग का कनिष्ठ सहायक 15.21 लाख के गबन में गिरफ्तार

Local

शिक्षा विभाग का कनिष्ठ सहायक 15.21 लाख के गबन में गिरफ्तार

Share

डूंगरपुर, 4 फरवरी: डूंगरपुर जिले की धम्बोला थाना पुलिस ने सीमलवाड़ा ब्लॉक के सीबीईओ कार्यालय के तत्कालीन कनिष्ठ सहायक को 15 लाख 21 हजार 549 रुपए के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह मामला ऑडिट के दौरान सामने आया था।
वर्तमान ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण कुमार डामोर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी अनिल लौहार के खिलाफ मामला दर्ज किया था। आरोपी वर्ष 2008 से 2016 के बीच कैशियर पद पर कार्यरत था और उसने सरकारी धन में हेराफेरी कर राशि का गबन किया।
ऑडिट और भौतिक सत्यापन में गड़बड़ी उजागर होने पर विभाग ने राशि जमा कराने का नोटिस दिया। इसके जवाब में आरोपी ने 5 लाख और 10.21 लाख रुपए के दो चेक दिए, लेकिन खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने से दोनों चेक बाउंस हो गए। पुलिस ने निलंबित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *