LOADING

Type to search

ऐतिहासिक दरवाजे के ऊपर खड़ा था लेपर्ड, नीचे से गुजरते रहे लोग, VIDEO वायरल

Local

ऐतिहासिक दरवाजे के ऊपर खड़ा था लेपर्ड, नीचे से गुजरते रहे लोग, VIDEO वायरल

Share

उदयपुर, 22 सितम्बर: डूंगरपुर शहर के घाटी दरवाजे पर रविवार देर शाम लेपर्ड देखे जाने से सनसनी फैल गई। दरवाजे के ऊपर लेपर्ड खड़ा था और नीचे से लोग व बाइक सवार गुजरते रहे। दूर खड़े लोग शोर मचाकर वाहन चालकों को सावधान करते रहे। आवाज सुनते ही लेपर्ड कुछ देर के लिए रुककर लोगों को घूरता रहा। इसका वीडियो सोमवार को सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है।
घाटी मोहल्ले से सारणेश्वर मंदिर रोड पर स्थित इस पुराने दरवाजे से शहर और गांवों की ओर आवागमन होता है। बताया गया कि लेपर्ड उदय विलास की पहाड़ियों से होते हुए धनमाता की ओर जा रहा था।
दरवाजे के आसपास घनी आबादी है। पास में ही निसार ए हाली प्राइवेट और एक सरकारी स्कूल भी स्थित हैं, जहां बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं। आबादी के बीच लेपर्ड दिखने से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों ने वन विभाग से तुरंत रेस्क्यू की मांग की है।
शहर में इससे पहले भी लेपर्ड के दिखने की घटनाएं हो चुकी हैं। कुछ दिन पहले नगर परिषद के पीछे बांसड़वाड़ा की पहाड़ियों पर एक साथ तीन लेपर्ड दिखे थे। वहां भी नीचे घनी आबादी बसी है। इसके अलावा, साबला में एक बार लेपर्ड घर में घुस गया था और बरामदे में खाट के पास बैठ गया था। वन विभाग की टीम ने मशक्कत के बाद उसे दबाकर रेस्क्यू किया था।
लगातार बढ़ती घटनाओं से अब शहर और गांवों में लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वन विभाग को सुरक्षा इंतजाम कड़े करने होंगे।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *