LOADING

Type to search

चित्तौड़गढ़ बीजेपी में 16 दिन में बड़ा उलटफेर, नगर मंडल अध्यक्ष बदला

Local

चित्तौड़गढ़ बीजेपी में 16 दिन में बड़ा उलटफेर, नगर मंडल अध्यक्ष बदला

Share

चित्तौड़गढ़, 4 फरवरी: चित्तौड़गढ़ भाजपा संगठन में मात्र 16 दिनों के भीतर बड़ा बदलाव देखने को मिला है। 18 जनवरी को घोषित नगर मंडल अध्यक्ष सुदर्शन रामपुरिया को हटाकर अब गौरव त्यागी को चित्तौड़गढ़ नगर मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस अचानक फैसले से पार्टी के भीतर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या और सांसद सीपी जोशी गुट के बीच मतभेद की चर्चाएं तेज हो गई हैं।
सूत्रों के अनुसार संगठन में संतुलन बनाए रखने और दोनों गुटों को साधने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया। पहले जारी सूची में अधिकांश मंडल अध्यक्ष आक्या टीम से जुड़े माने जा रहे थे, जिससे सीपी जोशी गुट में नाराजगी थी।
मंगलवार देर रात संगठन ने नगर अध्यक्ष का नाम बदलते हुए गौरव त्यागी को जिम्मेदारी सौंप दी। त्यागी छात्र राजनीति से सक्रिय रहे हैं और एबीवीपी व भाजयुमो में कई पदों पर कार्य कर चुके हैं। लोकसभा चुनाव में वे विधानसभा संयोजक भी रहे। रामपुरिया को जैन समाज की नाराजगी रोकने हेतु जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है। समर्थकों में त्यागी की नियुक्ति के बाद उत्साह का माहौल रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *