LOADING

Type to search

भीलवाड़ा में धागा फैक्ट्री में भीषण आग

Local

भीलवाड़ा में धागा फैक्ट्री में भीषण आग

Share

10 फायर ब्रिगेड गाड़ियां मौके पर, कई किलोमीटर दूर तक दिखीं लपटें
भीलवाड़ा, 8 नवम्बर:
गंगापुर थाना क्षेत्र के गणेशपुरा गांव में शनिवार दोपहर धागा फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। दर्शिका स्पिंटेक्स प्राइवेट लिमिटेड फैक्ट्री में दोपहर करीब 2 बजे आग भड़कने से अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री में धागे होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।
सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। स्थानीय लोग भी आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे, लेकिन धागों के कारण लपटें और धुआं कई किलोमीटर दूर तक दिखाई देने लगे। आग बुझने की आशंका जताई गई थी, लेकिन कुछ देर बाद आग फिर से भड़क उठी।
घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और फैक्ट्री कर्मचारियों तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ की। फिलहाल फायर ब्रिगेड और पुलिस आग पर नियंत्रण के प्रयास में जुटी है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *