LOADING

Type to search

नाथद्वारा बस स्टैण्ड पर खड़ी रोडवेज बस में घुसी ट्रेवल्स, चायवाले की मौत

Local

नाथद्वारा बस स्टैण्ड पर खड़ी रोडवेज बस में घुसी ट्रेवल्स, चायवाले की मौत

Share

17 से अधिक यात्री घायल, मुआवजे को लेकर हंगामा
राजसमंद, 25 जनवरी:
जिले में शनिवार रात नाथद्वारा बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज बस में तेज रफ्तार ट्रेवल्स बस जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बसों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ट्रेवल्स बस में गेट के पास खड़े होकर चाय बेच रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बसों में सवार 17 से अधिक यात्री घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार ट्रेवल्स बस उदयपुर से नाथद्वारा की ओर आ रही थी। नाथद्वारा बस स्टैंड पर रोडवेज बस पहले से खड़ी थी। इसी दौरान ब्रेक फेल होने से ट्रेवल्स बस बेकाबू हो गई और सीधे खड़ी रोडवेज बस में जा घुसी। हादसे में मोहनसिंह (38) निवासी कुंठवा (राजसमंद) की मौत हो गई। मोहनसिंह आधा किलोमीटर पहले सुखाड़िया नगर से बस में चढ़ा था और गेट पर खड़े होकर यात्रियों को चाय बेच रहा था।
हादसे के बाद ट्रेवल्स बस डिवाइडर पर चढ़कर रुकी। बसों में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई यात्री खिड़कियों और गेट से कूदकर बाहर निकले। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को नाथद्वारा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। बस में करीब 50 से अधिक यात्री सवार थे।
मुआवजे की मांग पर जाम
हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और दोपहर 2 बजे मुआवजे की मांग को लेकर बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। उप अधीक्षक शिप्रा राजावत और श्रीनाथजी थाना प्रभारी की समझाइश के बाद करीब तीन घंटे बाद शाम 4 बजे प्रदर्शन समाप्त हुआ। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *