LOADING

Type to search

केलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत

Local

केलू से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, दो युवकों की मौके पर मौत

Share

ट्रैक्टर के नीचे दब गए थे
प्रतापगढ़, 18 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क):
जिले के सुहागपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कड़वा मोदा गांव में मंगलवार सुबह तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। केलू (मिट्टी की टाइलें) भरकर ला रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उस पर सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ जब दोनों युवक कोतवाल गांव से केवलू भरकर कड़वा मोदा गांव आ रहे थे।
मृतकों की पहचान रामपुरिया निवासी रूपलाल (36) पुत्र किशनलाल मीणा और थाना देवगढ़ के कोतवाल निवासी संजय (18) पुत्र सुखराम मीणा के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्रॉली कोतवाल से कड़वा मोदा गांव आते समय अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे की भयावहता यह थी कि दोनों युवक ट्रैक्टर के भारी वजन के नीचे दब गए, जिससे उन्हें बचने का मौका नहीं मिला और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर रूपलाल चला रहा था।
हादसे की सूचना मिलते ही सुहागपुरा थाना प्रभारी छबिलाल अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। रूपलाल के पिता किशनलाल मीणा ने जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में इस संबंध में आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की गहन जांच शुरू कर दी है कि तेज रफ्तार या किसी तकनीकी खराबी के कारण यह दुर्घटना हुई। ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *