LOADING

Type to search

इजराइल में नौकरी का झांसा देकर युवक से 5.50 लाख की ठगी, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Local

इजराइल में नौकरी का झांसा देकर युवक से 5.50 लाख की ठगी, पत्नी ने दर्ज कराया केस

Share

डूंगरपुर, 13 फरवरी: इजराइल में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 5.50 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। डूंगरपुर शहर के भोईवाड़ा निवासी महिला ने कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता रेखा देवी भोई पत्नी सुरेश कुमार भोई ने बताया कि उनके पति बेरोजगार हैं। मार्च 2025 में एक परिचित के माध्यम से उनकी मुलाकात उदयपुर रोड स्थित डीआरजी एसोसिएट कार्यालय के संचालक हिरालाल पटेल से हुई। आरोपी ने इजराइल का वीजा और प्रतिष्ठित कंपनी में नौकरी दिलाने का दावा करते हुए 7 लाख रुपए खर्च बताया, जिसे बाद में 5.50 लाख में तय किया गया।
दंपती ने शुरुआत में 50 हजार रुपए एडवांस दिए। इसके बाद अगस्त-सितंबर 2025 में आरोपी सुरेश को दिल्ली ले गया और कथित एग्रीमेंट के नाम पर 61 हजार रुपए नकद लिए। 12 अक्टूबर को आरोपी ने व्हाट्सएप पर काम पूरा होने का संदेश भेजकर शेष राशि जमा कराने को कहा।
23-24 अक्टूबर को अलग-अलग बैंक खातों में कुल 4.39 लाख रुपए जमा करवाए गए। लंबे समय तक वीजा नहीं मिलने पर पैसे लौटाने की मांग की गई तो आरोपी ने 5 लाख का चेक दिया, जो बाउंस हो गया। पीड़िता ने फर्जी दस्तावेज देकर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *