LOADING

Type to search

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट

Local

युवती का अपहरण कर दुष्कर्म, विरोध करने पर मारपीट

Share

दांत तोड़ा, चाकू दिखाकर दी जान से मारने की धमकी
उदयपुर, 6 मार्च:
सलूंबर जिले के जावर माइंस थाना क्षेत्र में युवती का अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने युवती के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे उसका एक दांत टूट गया और शरीर पर चोटें आईं।
पुलिस के अनुसार पीड़िता हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसे जबरन उठाकर एक गेस्ट हाउस ले गए। वहां चाकू की नोक पर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।
वारदात के बाद आरोपी उसे सुनसान जगह पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह थाने पहुंची और दोनों आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। सलूंबर एसपी राजेश कुमार यादव ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीमें गठित की हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *