LOADING

Type to search

निर्माणाधीन पाउडर फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौत

Local

निर्माणाधीन पाउडर फैक्ट्री में हादसा, मजदूर की मौत

Share

ऊंचाई से गिरने पर सिर में गंभीर चोट, परिजनों के आने पर होगा पोस्टमॉर्टम
बांसवाड़ा, 15 फरवरी:
बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर एक निर्माणाधीन पाउडर फैक्ट्री में दर्दनाक हादसा हो गया। काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
हादसा कोहाला घाटी गांव में दोपहर करीब 3 बजे हुआ। मृतक की पहचान सलीम खान निवासी परबतसर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सलीम फैक्ट्री निर्माण कार्य में लगा हुआ था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। गिरते ही उसके सिर में गंभीर चोट आई और वह खून से लथपथ हो गया।
अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम
साथी मजदूर उसे तुरंत निजी वाहन से महात्मा गांधी (एमजी) अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर गढ़ी थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची और शव को मॉर्च्युरी में रखवाया गया।एसआई प्रकाशचंद्र ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। उनके आने और रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Tags:

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *