LOADING

Type to search

अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पानी देने से किया इनकार

International

अब अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को पानी देने से किया इनकार

Share

कुनार नदी पर डैम बनाने की तैयारी
तालिबान ने बांध निर्माण का आदेश दिया
काबुल, 24 अक्टूबर :
तालिबान के सर्वोच्च नेता मावलवी हिबतुल्लाह अखुंदजादा ने कुनार नदी पर डैम बनाने का आदेश दिया है। अफगानिस्तान सूचना मंत्रालय के अनुसार जल और ऊर्जा मंत्रालय को घरेलू कंपनियों के माध्यम से बांध का निर्माण जल्द शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं, विदेशी कंपनियों का इंतजार नहीं किया जाएगा।
पानी की रोकथाम का असर पाकिस्तान पर
480 किलोमीटर लंबी कुनार नदी अफगानिस्तान से पाकिस्तान में जाकर चितराल नदी में मिलती है, जिसमें 70-80% पानी पाकिस्तान में जाता है। डैम बनने पर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा (KPK) के बाजौर, मोहम्मद और चितराल जिलों में खेती प्रभावित हो सकती है। इसके अलावा, नदी पर बने 20 से अधिक छोटे हाइडल प्रोजेक्ट्स भी प्रभावित होंगे, जो सीधे नदी के बहाव से बिजली उत्पादन करते हैं।
अफगानिस्तान को ऊर्जा और कृषि लाभ
तालिबान सरकार का दावा है कि डैम बनने से 45 मेगावाट बिजली उत्पादन होगा और लगभग 1.5 लाख एकड़ क्षेत्र की सिंचाई संभव होगी। इससे अफगानिस्तान में ऊर्जा संकट और खाद्य सुरक्षा में सुधार होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *