नेपाल के बाद मेडागास्कर में GenZ प्रदर्शनकारियों के दबदबे से तख्तापलट, राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना फरार
Share
एंटानानारिवो, 13 अक्टूबर: अफ्रीकी देश मेडागास्कर में युवा GenZ प्रदर्शनकारियों के विरोध के बाद तख्तापलट हो गया है। विपक्षी पार्टी का दावा है कि राष्ट्रपति एंड्री राजोएलिना देश छोड़कर फ्रांस गए हैं। रॉयटर्स के अनुसार उन्होंने फ्रांसीसी मिलिट्री प्लेन से उड़ान भरी।
देशभर में पानी और बिजली की कमी के कारण 25 सितंबर से विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शनकारी राजधानी के टाउन हॉल और मुख्य चौकों पर जमा हुए और सेना का समर्थन भी हासिल किया। सेना की सबसे ताकतवर यूनिट CAPSAT ने राष्ट्रपति का साथ छोड़कर प्रदर्शनकारियों के पक्ष में खड़ा हो गया। CAPSAT ने घोषणा की कि अब वे सेना का नियंत्रण अपने हाथ में ले रहे हैं और नए प्रमुख जनरल डेमोस्थीन पिकुलस को नियुक्त किया।
प्रदर्शनकारी GenZ ने इंटरनेट के माध्यम से लामबंदी की और नेपाल तथा श्रीलंका में विरोध प्रदर्शन से प्रेरणा ली। विरोध के दौरान कम से कम 22 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हुए।
1960 में फ्रांस से स्वतंत्र होने के बाद से मेडागास्कर में लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर रही हैं। अब तक देश में चार तख्तापलट हो चुके हैं। युवा आबादी अधिक होने के बावजूद लगभग तीन-चौथाई लोग गरीबी में जीवन यापन कर रहे हैं। देश की अर्थव्यवस्था दशकों से गिरावट का सामना कर रही है, और प्रति व्यक्ति जीडीपी 1960 से 2020 तक 45% घट चुकी है।
