शराब की लत ने बनाया कर्जदार, अब सलाखों के पीछे
Share
महिला की हत्या के आरोपी से सोने का कंगन बरामद
बांसवाड़ा, 3 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): आनंदपुरी थाना क्षेत्र के छाजा गांव में 30 सितंबर को 58 वर्षीय कलावती पंड्या की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी से सोने का कंगन बरामद किया है। आरोपी सुविक उर्फ चंकी (मृतका के जेठ का पौत्र) को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने कबूल किया कि वारदात के बाद एक कंगन परतापुर में बेच दिया और दूसरा अपने पुराने मकान में बिजली बोर्ड में छिपा दिया था। पुलिस ने उसे बरामद कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी कंप्यूटर और लैपटॉप रिपेयर का काम करता है। उसे शराब और अन्य शौकों की आदत के कारण कर्ज हो गया था। तकाजे से बचने के लिए उसने कलावती को अकेला पाकर हमला किया। रसोई में काम कर रही महिला पर उसने खंजर से 25-30 वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद खून से सने कपड़े और हथियार तालाब में फेंक दिए।
