काबुल। 2 सितम्बर
अफगानिस्तान एक बार फिर भूकंप से दहल गया। मंगलवार को दक्षिण-पूर्वी हिस्से में 5.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इससे पहले रविवार रात जलालाबाद में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था।
अब तक 1411 लोगों की मौत हो चुकी है और 3250 से ज्यादा घायल हुए हैं। रविवार देर रात जब लोग सो रहे थे, तभी भूकंप आया और कई लोग मलबे में दब गए। तालिबान सरकार ने अंतरराष्ट्रीय मदद की अपील की है।
भारत ने राहत के तौर पर 1000 टेंट और 15 टन खाद्य सामग्री भेजी है। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा कि भारत आगे भी मदद जारी रखेगा।
2021 में तालिबान के सत्ता में आने के बाद अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं ने अफगानिस्तान की मानवीय सहायता रोक दी थी, जिससे हालात और बिगड़ गए।