उदयपुर, 5 मार्च : उदयपुर में शर्मा छात्रावास के अंतर्गत निर्माणाधीन ‘अशोक सिंघल भवन’के निर्माण कार्य के लिए जे आर इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड के निर्देशक महेंद्र अग्रवाल ने 51 लाख रुपए की सहयोग राशि समर्पित की।
पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया की प्रेरणा से यह राशि समर्पित करते हुए अग्रवाल ने कहा कि शिक्षा और संस्कार के केंद्र के रूप में विकसित हो रहे इस भवन के निर्माण में सहयोग देना उनके लिए गौरव की बात है।
उल्लेखनीय है कि भवन निर्माण पूर्ण होने पर विद्यार्थियों को आधुनिक व सुविधायुक्त वातावरण मिलेगा, जिससे उनके शैक्षणिक और सर्वांगीण विकास को नई दिशा प्राप्त होगी। शर्मा छात्रावास ट्रस्ट ने सभी सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।