ओवल टेस्ट: इंग्लैंड को 23 रन की बढ़त, प्रसिद्ध और सिराज ने झटके 4-4 विकेट
लंदन। 1 अगस्त
ओवल टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने पहली पारी में 247 रन बनाकर भारत पर 23 रन की बढ़त बना ली। भारत ने पहले दिन 224 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जैक क्रॉली ने 64 और हैरी ब्रूक ने नाबाद फिफ्टी लगाई। इंग्लैंड की शुरुआत तेज रही और टीम ने 14.4 ओवर में 101 रन बना लिए, जो भारत के खिलाफ टेस्ट में तीसरा सबसे तेज शतक है।
भारत की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4-4 विकेट झटके। आकाशदीप और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली। गस एटकिंसन (11), जिमी ओवर्टन (0), जैमी स्मिथ (8) और जैक क्रॉली को प्रसिद्ध ने आउट किया। सिराज ने जैकब बेथेल (6), जो रूट (29) और ओली पोप (22) को पवेलियन भेजा।
पहले दिन भारत के लिए करुण नायर ने 57 और वॉशिंगटन सुंदर ने 26 रन बनाए थे। इंग्लैंड की ओर से गस एटकिंसन ने 5 विकेट और जोश टंग ने 3 विकेट लिए।
इस मैच में जो रूट ने भारत के खिलाफ अपने 2000 टेस्ट रन पूरे किए। यह किसी एक देश के खिलाफ सर्वाधिक रन हैं।