उदयपुर, 7 सितम्बर
उदयपुर जिले के कोटड़ा क्षेत्र का सबसे बड़ा सेई बांध रविवार शाम करीब 7 बजे छलक गया। सिंचाई विभाग की कनिष्ठ अभियंता आकांक्षा रावत ने बताया कि बांध की कुल भराव क्षमता 10.93 मीटर/1619 एमसीएफटी है।
सेई बांध जवाई बांध का सहायक बांध है और यहां से सुरंग के माध्यम से पानी जवाई बांध तक पहुंचता है। जवाई बांध मारवाड़ जोधपुर का मुख्य पेयजल स्रोत है। बांध के छलकने के बाद सेई नदी में जलस्तर बढ़ सकता है।
इस स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने नदी के आसपास रहने वाले निवासियों को सतर्क रहने की हिदायत दी है। बच्चों, पशुधन और आमजन को नदी के पास न जाने की चेतावनी जारी की गई है। अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नदी किनारे किसी भी तरह की गतिविधि से बचा जाए। प्रशासन और सिंचाई विभाग की टीम मौके पर निगरानी बनाए हुए है और जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है। स्थानीय लोगों को भी अलर्ट किया गया है कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन से संपर्क करें।
कोटड़ा का सबसे बड़ा सेई बांध छलका
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane