ट्रम्प का भारत पर हमला: 24 घंटे में टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी

Share

भारत को बताया ‘अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं’, रूस से तेल खरीदने पर भी जताई आपत्ति

नई दिल्ली। 5 अगस्त
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत को लेकर तीखा बयान देते हुए कहा है कि वे अगले 24 घंटे में भारत पर और ज्यादा टैरिफ लगा देंगे। ट्रम्प ने भारत को ‘अच्छा बिजनेस पार्टनर नहीं’ बताया और रूस से तेल खरीदने को ‘युद्ध मशीन को ईंधन देने’ जैसा बताया।
उन्होंने कहा कि भारत के टैरिफ दुनिया में सबसे ज्यादा हैं, लेकिन इस पर कोई खुलकर बात नहीं करता। उन्होंने भारत पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला पहले ही कर लिया है, जो 7 अगस्त से लागू होगा, लेकिन अब इसे और बढ़ाने की तैयारी में हैं।
ट्रम्प ने आरोप लगाया कि भारत अमेरिका से भारी व्यापार करता है, पर बदले में अमेरिका को वैसा लाभ नहीं मिलता। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, रूस से तेल खरीद कर यूक्रेन युद्ध को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा दे रहा है।
भारत ने दिया करारा जवाब
भारत सरकार ने पहली बार अमेरिका का नाम लेकर सीधे प्रतिक्रिया दी। विदेश मंत्रालय ने कहा कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन खुद रूस से व्यापार कर रहे हैं। अमेरिका अपने न्यूक्लियर इंडस्ट्री के लिए रूस से यूरेनियम हेक्साफ्लोराइड, ईवी इंडस्ट्री के लिए पैलेडियम, और अन्य रसायनों का आयात करता है।
विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी टिप्पणी की कि “अब किसी एक देश का दबदबा नहीं चलेगा। भारत अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा।”