अमेरिका पर चावल आयात का दबाव, जापान ने दौरा रद्द किया
टोक्यो, 31 अगस्त
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा जापान पर अमेरिकी चावल खरीदने का दबाव बनाने से दोनों देशों के रिश्तों में खटास आ गई है। इसी वजह से जापान के मुख्य वार्ताकार रयोसेई अकाजावा ने 28 अगस्त का वॉशिंगटन दौरा रद्द कर दिया।
निक्केई एशिया के अनुसार, जापान चाहता था कि अमेरिका उसके उत्पादों पर टैरिफ घटाए, लेकिन ट्रम्प प्रशासन ने कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया। उल्टा, अमेरिका ने जापान से कृषि उत्पादों का आयात बढ़ाने की शर्त रख दी।
रिपोर्ट में दावा किया गया कि जापान जुलाई में ही अमेरिकी चावल आयात कोटा में 75% बढ़ोतरी पर सहमत हो चुका है, लेकिन प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा ने साफ कहा कि देश अमेरिकी दबाव में किसानों के हितों का बलिदान नहीं करेगा।
एक्सपर्ट्स का मानना है कि बातचीत की सबसे बड़ी चुनौती दोनों देशों के बीच भरोसे की कमी है।