पंजाब के 12 जिले बाढ़ की चपेट में, अब तक 29 मौतें

A 25 kg garland was put on the pilot using a crane

Share

उत्तर भारत में भारी बारिश से हाहाकार
चंडीगढ़, 2 सितम्बर
पंजाब, हिमाचल, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा और दिल्ली में भारी बारिश का दौर जारी है। पंजाब के पठानकोट और फिरोजपुर सहित 12 जिले पिछले एक हफ्ते से बाढ़ से जूझ रहे हैं। यहां 1,312 गांवों के 2.56 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हैं और अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है।
हरियाणा के भिवानी, हिसार, सिरसा, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। गुरुग्राम के दफ्तरों को कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति दी गई है।
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर जाने के बाद ट्रांस-यमुना क्षेत्र की कॉलोनियों में पानी घुस गया। यमुना बाजार और मयूर विहार के आसपास की बस्तियों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जा रहा है।
उत्तराखंड में सभी 13 जिलों के स्कूल-कॉलेज बंद हैं। केदारनाथ मार्ग पर लैंडस्लाइड से दो लोगों की मौत और छह घायल हुए। चार धाम यात्रा 5 सितंबर तक स्थगित कर दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में अगस्त की बारिश ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। पिछले महीने यहां सामान्य से 68% ज्यादा बारिश हुई। शिमला में बीते 24 घंटे में मकान गिरने और भूस्खलन से चार लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने हिमाचल के छह जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है और आठ जिलों में स्कूल बंद रहेंगे।