पीएम मोदी ने एस्ट्रोनॉट शुभांशु को गले लगाया, पीठ थपथपाई

A 25 kg garland was put on the pilot using a crane

Share

पूछा – अंतरिक्ष में रहना कितना मुश्किल था; शुभांशु ने दिखाईं अंतरिक्ष की तस्वीरें


दिल्ली | 18 अगस्त 2025
दिल्ली में सोमवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ के एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने शुभांशु को गले लगाया, पीठ थपथपाई और उनकी उपलब्धियों की सराहना की। करीब 20 मिनट चली इस मुलाकात में शुभांशु ने टैबलेट पर प्रधानमंत्री को अंतरिक्ष मिशन की तस्वीरें और अनुभव दिखाए।
पीएम मोदी ने शुभांशु से अंतरिक्ष में बिताए गए 18 दिनों के अनुभव, किए गए वैज्ञानिक प्रयोगों, और वहां के जीरो ग्रेविटी माहौल में सर्वाइव करने की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। पीएम ने पूछा कि किस तरह के प्रयोग किए गए और उन्हें करने में कितना समय लगा। साथ ही गगनयान मिशन को लेकर भी बातचीत की गई।
शुभांशु अमेरिका से शनिवार रात भारत लौटे थे। दिल्ली एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनका स्वागत किया। लखनऊ से शुभांशु के पिता शंभु दयाल शुक्ला और बहन शुचि मिश्रा भी दिल्ली पहुंचे थे। शुचि ने बताया कि प्रधानमंत्री से शुभांशु अकेले मिले और पीएम ने उनके मिशन की पूरी जानकारी में गहरी रुचि दिखाई।
अब शुभांशु 21 अगस्त को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे, जिसमें वे अंतरिक्ष यात्रा से जुड़ी सभी जानकारियां साझा करेंगे। इसके बाद 25 अगस्त को लखनऊ लौटेंगे, जहां उनके भव्य स्वागत की तैयारी चल रही है।
शुभांशु की यह उपलब्धि न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे भारत के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री के साथ हुई मुलाकात से यह भी स्पष्ट है कि देश का नेतृत्व वैज्ञानिक उपलब्धियों और युवाओं के योगदान को पूरा सम्मान दे रहा है।