भीलवाड़ा के मंदिर में युवक ने महिला को मारा थप्पड़

Share

भीलवाड़ा के मंदिर में युवक ने महिला को मारा थप्पड़
मंदिर में नाम पट्टिका लगाने को लेकर दो पक्षों में भिड़े

उदयपुर। 31 जुलाई
राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में सांगानेर कस्बे के रामदेव मंदिर में मंगलवार दोपहर नाम पट्टिका लगाने को लेकर रैगर समाज और अन्य समुदायों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। लाठी, झाड़ू, बाल्टी और पत्थर चलने लगे। एक युवक ने महिला को थप्पड़ भी मार दिया।
थाना प्रभारी शिवराज ने बताया कि रैगर समाज मंदिर पर नाम पट्टिका लगाना चाहता था, जिसका अन्य समुदायों ने विरोध किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करवाया।
रैगर समाज के जिलाध्यक्ष कैलाश सेवटवाल ने आरोप लगाया कि जुलूस के दौरान अन्य समाज के लोगों ने हमला किया, जिसमें महिलाओं को चोटें आईं और जातिसूचक शब्दों से अपमानित भी किया गया। उन्होंने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।