नई दिल्ली, 8 सितम्बर
पंजाब नेशनल बैंक के ₹13,850 करोड़ के फ्रॉड मामले में भगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम से भारत लाने की प्रक्रिया जारी है। केंद्र ने बेल्जियम सरकार को पत्र भेजा है, जिसमें चोकसी के आर्थर रोड जेल, मुंबई में बैरक नंबर-12 में रखे जाने और 14 से अधिक सुविधाएं देने का भरोसा दिया।
जेल में 6 लोगों की क्षमता वाली कोठरी, साफ टॉयलेट, बाथरूम, वेंटिलेटर और सीलिंग फैन हैं। रोजाना साफ-सफाई, पेस्ट कंट्रोल, पानी की सप्लाई और आहार की विशेष व्यवस्था की जाएगी। जेल में योग, मेडिटेशन, लाइब्रेरी, बोर्ड गेम और एक्सरसाइज की सुविधा भी उपलब्ध होगी। मेडिकल सपोर्ट 24 घंटे उपलब्ध है, जिसमें ICU और पास के अस्पताल में इमरजेंसी सुविधा शामिल है।
चोकसी 12 अप्रैल को बेल्जियम में गिरफ्तार हुए थे। उनका भतीजा नीरव मोदी भी PNB फ्रॉड में मुख्य आरोपी है और लंदन में है। दोनों के प्रत्यर्पण के प्रयास जारी हैं।
मेहुल चोकसी को आर्थर रोड जेल में विशेष सुविधाएं
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane