लोकसभा में शाह का बड़ा खुलासा

Share

लोकसभा में शाह का बड़ा खुलासा
पाकिस्तानी वोटर ID और चॉकलेट से हुई आतंकियों की पहचान, 3 महीने ट्रैक कर मारे गए

नई दिल्ली। 29 जुलाई
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि पहलगाम आतंकी हमले में शामिल तीनों पाकिस्तानी आतंकियों को ऑपरेशन महादेव में 28 जुलाई को मार गिराया गया। उन्होंने कहा कि आतंकियों की पहचान उनके पास मिली पाकिस्तानी वोटर ID और चॉकलेट के रैपर से की गई।
शाह ने बताया कि बायसरन घाटी में हुए इस हमले में 26 भारतीय पर्यटक मारे गए थे। इस हमले की साजिश हमले के दिन ही रची गई थी और इसके बाद हमारी एजेंसियों ने 3 महीने तक इन आतंकियों को ट्रैक किया। ऑपरेशन महादेव के तहत इन्हें लिडवास के जंगलों में घेरकर मारा गया।
गृह मंत्री ने कहा, “इन आतंकियों के नाम सुलेमान, अफगान और जिब्रान थे, जो सभी पाकिस्तान के रहने वाले थे। हमारे पास उनके आतंकी कनेक्शन और पहचान के पूरे सबूत हैं। इसके अलावा दो स्थानीय सहयोगियों को भी गिरफ्तार किया गया है।”
शाह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही आज के भारत की नीति है और इसी के तहत अब हर हमले का जवाब निर्णायक रूप से दिया जाएगा।