सूने मकान में 4.5 लाख की चोरी, चोर बाइक से फरार

A 25 kg garland was put on the pilot using a crane

Share

कोटा गया था परिवार, पड़ोसियों ने डंडे लेकर दौड़ाया
बांसवाड़ा, 21 फरवरी:
शहर के हाउसिंग बोर्ड इलाके में सूने मकान को निशाना बनाते हुए चोरों ने करीब साढ़े चार लाख रुपए के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात सुबह करीब 5:30 बजे हुई, जब परिवार कोटा गया हुआ था।
विष्णु कुमार ने बताया कि वे पत्नी के साथ ससुराल गए थे। इसी दौरान चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और अलमारी के ताले तोड़ दिए। डेढ़ तोला मंगलसूत्र, दो अंगूठियां सहित सोने-चांदी के जेवर और 20 हजार रुपए नकद चोरी कर लिए।
सुबह संदिग्ध हलचल देख पड़ोसियों ने डंडे लेकर चोरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन बाइक सवार दो युवक भाग निकले। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। सीआई बुधाराम बिश्नोई ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है।