चित्तौड़गढ़, 8 मार्च : कपासन क्षेत्र में नारकोटिक्स विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कमरे से 52.494 किलोग्राम अफीम बरामद की है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश के नीमच नारकोटिक्स विभाग की टीम ने पांडोली रेलवे स्टेशन के पास की। जानकारी के अनुसार यह अफीम तीन लाइसेंसधारी किसानों द्वारा किराए पर लिए गए कमरे में रखी हुई थी। टीम को सूचना मिली थी कि अफीम की वास्तविक मात्रा और रिकॉर्ड में दर्ज मात्रा में गड़बड़ी हो सकती है। जांच में पाया गया कि कमरे में मौजूद अफीम की मात्रा रजिस्टर में दर्ज मात्रा से अधिक है। इसके बाद पूरी अफीम जब्त कर ली गई। फिलहाल किसानों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
किसान के कमरे में मिली 52 किलो अफीम
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane