युवक की प्रताड़ना से परेशान 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

A 25 kg garland was put on the pilot using a crane

Share

डूंगरपुर, 20 नवम्बर (विजन 360 न्यूज डेस्क): डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में युवक की लगातार प्रताड़ना से परेशान 12वीं कक्षा की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा ने फोन पर धमकाए जाने और परेशान किए जाने का आरोप लगाने के बाद घर में विषाक्त पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे स्थानीय अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

बिछीवाड़ा थाने के एएसआई अब्दुल मुनाफ ने बताया कि छात्रा के पिता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।