सागवाड़ा से आई दमकल ने 3 घंटे में पाया काबू, लाखों का सामान खाक
डूंगरपुर, 11 दिसंबर: डूंगरपुर जिले के जेठाना गांव स्थित एनएच 927 पर बने कृष्णा दूध डेयरी प्लांट में गुरुवार सुबह भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। कुछ ही मिनटों में आग इतनी तेजी से फैली कि पूरी यूनिट को अपनी चपेट में ले लिया और प्लांट का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया।
आग लगते ही डेयरी प्लांट से उठे काले धुएं के गुबार दूर तक नजर आए, जिससे आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैल गई। घनी आबादी वाला इलाका होने के कारण लोग घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई।
सूचना मिलते ही नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची। सागवाड़ा से आई दो दमकल गाड़ियों ने लगभग 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री मालिक के अनुसार उन्हें सुबह आग की सूचना मिली थी, लेकिन जब वे मौके पर पहुंचे तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि अंदर जाना संभव नहीं था। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट-सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है।
जेठाना में कृष्णा डेयरी प्लांट में भीषण आग
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane