गांव में तनाव, पुलिस जाब्ता तैनात; दो नाबालिग हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
उदयपुर, 6 फरवरी: जिले के कोटड़ा क्षेत्र में सातवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने नाबालिगों पर बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म का आरोप लगाया है। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।
पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने कोटड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत में कहा गया कि 4 फरवरी की रात उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाया गया और उसके साथ गलत कृत्य किया गया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई।
बताया गया कि किशोरी अलसुबह अचेत अवस्था में एक खाद्य भंडार के बाहर मिली। ग्रामीण उसे तुरंत चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल मेवाड़ा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। तनाव को देखते हुए गांव में अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। पुलिस ने तीन नाबालिगों में से दो को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
कोटड़ा में सातवीं कक्षा की छात्रा की संदिग्ध मौत, यौन उत्पीड़न का आरोप
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane