नाथद्वारा, 4 जनवरी: साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा द्वारा श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति एवं राष्ट्रीय बाल साहित्य–सांस्कृतिक त्रिदिवसीय आयोजन 5 से 7 जनवरी तक होगा।
साहित्य मंडल के प्रधानमंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि बाल साहित्य को समर्पित एक राष्ट्रीय स्तर का महाकुंभ होगा, जिसमें देश के 11 राज्यों से 107 बाल साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भगवती प्रसाद देवपुरा की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके व्यक्तित्व, कृतित्व और साहित्यिक योगदान पर संगोष्ठी, बाल साहित्य पर आलेख वाचन, पुस्तकों का विमोचन, कवि सम्मेलन, पुस्तक प्रदर्शनी और सम्मान समारोह होंगे।
इसमें मुख्य आकर्षण बृज रत्न वंदनाश्री द्वारा प्रस्तुत ‘नानी बाई का मायरा’ की संगीतमय दृश्यात्मक प्रस्तुति रहेगी।
इस दौरान 58 साहित्यकारों को नकद पुरस्कार और मानद अलंकरण तथा 49 साहित्यकारों को राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान मिलेगा। इसके अलावा 22 बाल प्रतिभागियों को भी विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा।
कार्यक्रम में बाल साहित्य के समसामयिक परिप्रेक्ष्य, नैतिक मूल्यों, आत्मविश्वास और आधुनिक चुनौतियों जैसे विषयों पर देशभर के विद्वान आलेख प्रस्तुत करेंगे। वहीं, 18 लेखकों की कृतियों का विमोचन भी होगा। साहित्य मंडल द्वारा साहित्यकारों के आवास और भोजन की समुचित व्यवस्था की गई है।
बाल साहित्यकारों का त्रिदिवसीय महाकुंभ नाथद्वारा में आज से
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane