चीन ने अमेरिका को चेताया: लड़ना है तो आखिर तक लड़ेंगे, बातचीत चाहते हो तो धमकियां बंद करो

Share

बीजिंग, 14 अक्टूबर: चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के 100% टैरिफ फैसले का विरोध किया है। चीनी वित्त मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि अगर अमेरिका लड़ना चाहता है, तो चीन आखिर तक लड़ेंगे; बातचीत करनी है तो धमकियां देना बंद करे।
चीन ने दुर्लभ खनिजों पर नए नियम जारी किए हैं, जिसके तहत कोई भी कंपनी विदेश में खनिज बेचने से पहले सरकार से लाइसेंस लेगी। ट्रम्प ने इसे दुश्मनी वाला कदम बताया और चेतावनी दी कि चीन पीछे नहीं हटा तो अमेरिका 100% से अधिक नया टैरिफ लगाएगा।
चीन ने कहा कि अमेरिका ने पहले उसकी कंपनियों पर पाबंदियां लगाईं और जहाजों पर टैरिफ की योजना बनाई, जिससे बातचीत का माहौल खराब हुआ। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका ने पहले आक्रमण किया और अब मासूम बनने का दिखावा कर रहा है।
इस तनाव से ग्लोबल मार्केट में अनिश्चितता बढ़ी है। दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग और ट्रम्प की प्रस्तावित मुलाकात रद्द होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अमेरिकी वित्त मंत्री ने इसे अभी स्थगित नहीं बताया।
चीन की राय में अमेरिका को दबाव छोड़कर ठोस सहयोग करना चाहिए, अन्यथा व्यापार और तकनीक को लेकर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ सकता है।