जौहर मेले में शामिल होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Share

15 मार्च को चित्तौड़गढ़ में श्रद्धांजलि समारोह व जनसभा को करेंगे संबोधित
चित्तौड़गढ़, 11 मार्च
: चित्तौड़गढ़ में 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले जौहर मेले के समापन समारोह में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वे 15 मार्च को जौहर स्थल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शहर के ईनाणी सिटी सेंटर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 15 मार्च को सुबह 9:25 बजे लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट से रवाना होकर सुबह 10:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से चित्तौड़गढ़ पहुंचकर पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेंगे। यहां से वे चित्तौड़गढ़ दुर्ग स्थित जौहर स्थल पर वीरांगनाओं और शूरवीरों को श्रद्धांजलि देंगे तथा कालिका माता मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
दोपहर 12:45 बजे वे ईनाणी सिटी सेंटर में आयोजित जौहर श्रद्धांजलि समारोह की जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद वे दोपहर 1:55 बजे हेलीकॉप्टर से जालौर के लिए रवाना होंगे।
जौहर मेले के तहत 13 मार्च को पारंपरिक ग्रामीण व जनजातीय खेलकूद प्रतियोगिताएं तथा कवि सम्मेलन होगा, जबकि 14 मार्च को घुड़सवारी, रस्सा-कस्सी सहित अन्य खेल आयोजित किए जाएंगे। 15 मार्च को सुबह भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें हाथी-घोड़े, ऊंट, बैंड और लोकनृत्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे।