उदयपुर, 13 जनवरी : जैन श्वेताम्बर महासभा के शोभागपुरा 100 फीट रोड स्थित आदिनाथ जिनालय में पावन तीर्थ पालीताणा की 7 यात्रा पूर्ण कर लौटे पुण्यशाली श्रावकों का भावपूर्ण स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर हिमांशु लोढ़ा ने बताया कि मेवाड़-उदयपुर क्षेत्र से 17 श्रावक-श्राविकाओं ने यह कठिन और पुण्यकारी यात्रा सफलतापूर्वक संपन्न की। इसी कड़ी में दीक्षार्थी इति बहन का भी आदिनाथ जिनालय परिवार द्वारा सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महानुभावों ने भविष्य में पालीताणा 7 यात्रा करने की अपनी इच्छा व्यक्त की।