काबुल, 17 अक्टूबर (विजन 360 न्यूज डेस्क): अफगानिस्तान में शुक्रवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.6 मापी गई। भूकंप शाम लगभग 5 बजकर 45 मिनट पर आया और इसका केंद्र उत्तरी अफगानिस्तान तथा ताजिकिस्तान की सीमा के पास था। इसके झटके भारत के जम्मू-कश्मीर क्षेत्र में भी महसूस किए गए।
इसके पहले, 1 सितंबर को पूर्वी अफगानिस्तान के नांगरहर प्रांत में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया था। उस त्रासदी में 800 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और 2,500 से अधिक लोग घायल हुए थे। इससे क्षेत्र में सक्रिय फॉल्ट लाइन्स और भूकंप के खतरे की गंभीर चेतावनी सामने आई थी।