समुदाय विशेष के युवक का नाबालिग का पीछाकर गरबा कार्यक्रम में घुसने का मामला
बांसवाड़ा, 29 सितम्बर (उदयपुर डेस्क): अंबामाता मंदिर परिसर में नवरात्रि के दौरान हुए गरबा कार्यक्रम में एक नाबालिग किशोरी के पीछा कर प्रांगण में घुस आने के मामले को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि एक समुदाय विशेष का नाबालिग किशोरी का पीछा करते हुए मंदिर प्रांगण में घुसा और उसका मोबाइल, हेयर क्लिप व दुपहिया वाहन की चाबी छीनने के साथ उसे साथ चलने की कोशिश की। किशोरी ने विरोध किया तो विवाद उत्पन्न हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़कर बाहर लाकर पूछताछ की और पुलिस को सौंपा।
हालांकि, ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि थाना प्रभारी राजतालाब देवीलाल पीड़िता के परिजनों पर दबाव बनाने लगे और एक राजनीतिक दल से भी उनका संपर्क व संवाद हुआ। इसके विरोध में संगठनों ने उनका तत्काल तबादला उदयपुर रेंज से बाहर करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में मोहन पटेल (जिला अध्यक्ष, विश्व हिंदू परिषद), योगेश जोशी, गोपी वाल्मीकि, त्रिभुवन व्यास, राजेश भावसार, राकेश, अजीत कौशिक, नरपत सिंह, पंकज बड़ोदिया और मोतीलाल पटेल शामिल रहे। संगठनों ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और थानाधिकारी की भूमिका की समीक्षा करने की भी मांग की।