भारत की विजयी शुरुआत, USA को 29 रन से हराया

Share

मुंबई, 7 फरवरी: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने जीत के साथ शानदार आगाज किया। शनिवार को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने USA को 29 रन से मात दी।
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। शुरुआती झटकों में टीम के 4 विकेट मात्र 46 रन पर गिर गए थे, लेकिन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेलते हुए 49 गेंदों पर 84 रन बनाए और टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी USA की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 132 रन ही बना सकी। शुभम रंजने और संजय कृष्णमूर्ति ने 37-37 रन जबकि मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए।
भारत की गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। सूर्यकुमार यादव को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत:
अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और वरुण चक्रवर्ती।
USA: साईतेजा मुक्कामाला, एंड्रीज गौस, मोनांक पटेल (कप्तान), मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वान शल्कविक, अली खान और सौरभ नेत्रवलकर।