नई दिल्ली, 13 अक्टूबर: इंडिगो की तूतीकोरिन-चेन्नई फ्लाइट (6E1607) में मंगलवार को विंडशील्ड टूट गई, लेकिन विमान सुरक्षित लैंड कर गया। फ्लाइट में 75 यात्री सवार थे और किसी को चोट नहीं आई। पायलट ने दरार देखी और क्रू ने ग्राउंड कंट्रोल को सूचित किया। चेन्नई एयरपोर्ट पर लोकल स्टैंडबाय की व्यवस्था की गई।
यह तीन दिन में दूसरी घटना है। इससे पहले 11 अक्टूबर को मदुरै-चेन्नई फ्लाइट की विंडशील्ड में दरार आई थी, लेकिन वह भी सुरक्षित लैंड हुई।
इंडिगो एयरलाइंस पर DGCA ने 12 अक्टूबर को 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। इसका कारण पायलट ट्रेनिंग में अनक्वालिफाइड फ्लाइट सिमुलेटर का इस्तेमाल बताया गया। जांच में पाया गया कि करीब 1700 पायलटों की ट्रेनिंग नियमों के अनुसार नहीं हुई।
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि विंडशील्ड टूटने की सही वजह जांच के बाद ही सामने आएगी। दोनों घटनाओं में यात्री सुरक्षित रहे।