40 से अधिक शूटिंग सेट होंगे मुख्य आकर्षण
उदयपुर, 22 नवम्बर: झीलों की नगरी उदयपुर अब कला और मनोरंजन की दुनिया में एक नया अध्याय जोड़ने जा रही है। शहर से सटे बड़गांव तहसील के गांव डांगीयों की हुंदर में फिल्म सिटी का सपना जनवरी में पूरा होने जा रहा है। आधुनिक फिल्म सिटी एंड लग्जरी स्टे-दी क्लिक सिटी का निर्माण अंतिम चरण है। इसका उद्घाटन बॉलीवुड के प्रसिद्ध सितारों की उपस्थिति में होगा।
दी क्लिक सिटी के सुमित लेखारी ने शनिवार को यहां पत्रकारों को बताया कि राजस्थान लाईन प्रोड्यूसर मुकेश माधवानी सहित चार साझेदारों के प्रयासों से करीब 60 हजार वर्गफीट भूमि पर फिल्म सिटी में राजस्थानी थीम, लंदन स्ट्रीट, रोमन डिजाइन, मोरक्को, ईरान, ग्रीस, टेक्सास, क्लॉक टावर, विंटेज कार शूट पॉइंट, ट्रेन टनल सहित 40 से अधिक थीम-आधारित शूटिंग सेट तैयार किए जा रहे हैं। प्राकृतिक पहाड़ी सौंदर्य के बीच इन आर्टिफिशियल सेट्स का अनोखा संयोजन उदयपुर को म्यूजिक वीडियो, वेब सीरीज, शॉर्ट फिल्म, प्री-वेडिंग शूट और अन्य कई शूटिंग प्रोजेक्ट्स के लिए आदर्श गंतव्य बनाएगा। माधवानी ने बताया कि शूटिंग के दौरान असुविधाओं को देखते हुए इस फिल्म सिटी को एक ऐसे कॉम्प्लेक्स के रूप में तैयार किया जा रहा है, जहां शूटिंग से जुड़ी हर सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी। इस प्रोजेक्ट पर करीब पांच से सात करोड़ लागत आई है। प्रोजेक्ट से जुड़ी पार्टनर ज्योति दुर्गावत ने बताया कि फिल्मसिटी आधुनिक जरूरतों के अनुरूप मेकअप रूम, चेंज रूम, फोटोग्राफर रेस्ट रूम, इनडोर और आउटडोर शूट स्पेस, पूरी कैमरा और लाइटिंग टीम की सुविधा तथा कस्टम सेट डिजाइन की व्यवस्था मौजूद होगी। इससे शूटिंग टीमों को समय और लागत दोनों ही दृष्टियों से बड़ा लाभ मिलेगा। पार्टनर प्रीना ड्रबला ने बताया कि यह स्थान केवल शूटिंग के लिए ही नहीं, बल्कि लग्जरी स्टे और इवेंट्स के लिए भी एक उत्कृष्ट गंतव्य होगा। यहां 11 थीम आधारित लग्जरी रूम, स्विमिंग पूल, गार्डन एरिया, व्हाइट ग्लास हाउस थीम वाला रूफटॉप रेस्टोरेंट, बैंक्विट हॉल, लंदन स्ट्रीट जैसी ओपन पार्टी स्पेस, पॉन्ड, पार्किंग, एलेवेटर, किचन, पेंट्री, स्टाफ रूम और ड्राइवर रूम जैसी सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी। यह फिल्म सिटी विवाह, रिसेप्शन, कॉर्पोरेट इवेंट्स, पार्टी, फोटोशूट और प्री-वेडिंग शूट जैसे कार्यक्रमों के लिए भी एक आकर्षक और अनूठा डेस्टिनेशन बनेगी।
लेकसिटी को जनवरी में मिलेगी फिल्म सिटी की सौगात
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane