डूंगरपुर, 7 मार्च: डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस की स्पेशल टीम (DST) ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शराब से भरी एक इनोवा कार जब्त की है। इस दौरान कार सवार दो तस्कर मौके से फरार हो गए।
बिछीवाड़ा थाने के एसआई अब्दुल मुनाफ ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि दुर्गम पहाड़ी रास्तों से अवैध शराब गुजरात सीमा की ओर भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर बरोठी-चुंडावाड़ा रोड पर निगरानी के दौरान एक संदिग्ध इनोवा को रोकने का प्रयास किया गया। इस पर तस्करों ने DST के वाहन को टक्कर मारकर भागने की कोशिश की।
पुलिस ने पीछा किया तो तस्कर बरोठी-चुंडावाड़ा मार्ग पर कार छोड़कर फरार हो गए। तलाशी में वाहन से विभिन्न ब्रांड की 81 कार्टन शराब और 43 पव्वे बरामद हुए। जब्त वाहन और शराब को बिछीवाड़ा पुलिस को सौंप दिया गया है तथा फरार तस्करों की तलाश जारी है।
शराब तस्करों ने DST वाहन को मारी टक्कर, 81 कार्टन शराब जब्त
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane