नगर निगम टाउन हॉल में मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र वाणीगोता देंगे प्रस्तुति
उदयपुर, 7 मार्च:स्वर्गीय केसर बाई लोढ़ा की पावन स्मृति में भगवान श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव के नाम एक शाम भक्ति और श्रद्धा को समर्पित भव्य भजन संध्या एवं 108 दीपकों की महाआरती का आयोजन 15 मार्च, रविवार को नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल, उदयपुर में किया जाएगा।
कार्यक्रम सायंकाल 7 बजे से प्रभु इच्छा तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति के अनुसार इस अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध भजन गायक नरेन्द्र वाणीगोता “निराला” अपनी मधुर भजनों की प्रस्तुति देंगे। उनके भजनों के साथ श्रद्धालु भगवान नाकोड़ा पार्श्व भैरव की भक्ति में सराबोर होंगे और कार्यक्रम के अंत में 108 दीपकों से भव्य महाआरती की जाएगी, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाएगा। कार्यक्रम में ओसवाल सभा और ओसवाल युवक परिषद का पूर्ण सहयोग रहेगा ।
कार्यक्रम से पूर्व दोपहर 3:15 बजे भव्य वरघोड़ा निकाला जाएगा। यह वरघोड़ा बापू बाजार से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नगर निगम प्रांगण टाउन हॉल पहुंचेगा। वरघोड़े में श्रद्धालु भगवान के जयकारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लेंगे।
यह धार्मिक आयोजन ओसवाल समाज उदयपुर तथा श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव भक्ति मंडल, सेक्टर-4 लोढ़ा (ओसवाल) भाई संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक अमृतलाल, रमेश, दर्शन, चिंतन-कल्पना, समीक्षा, काव्यी एवं समस्त लोढ़ा परिवार हैं।
आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से इस भव्य भक्ति कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भगवान श्री नाकोड़ा पार्श्व भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
इस मौके पर चिंतन लोढ़ा, ओसवाल युवक परिषद अध्यक्ष अनिल जारोली, महामंत्री भूपेश खमेसरा, धीरज भानावत, मनोहर तलेसरा, पंकज मेहता, मेहुल तलेसरा, कल्याण जारोली, राहुल दक सहित कई भक्तगण उपस्थित थे