ममता बनर्जी का बड़ा बयान: अमित शाह को कहा मोदी के ‘मीर जाफर’ जैसा

Share

कोलकाता, 8 अक्टूबर (उदयपुर डेस्क): पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कोलकाता लौटते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि शाह कार्यवाहक प्रधानमंत्री की तरह बर्ताव कर रहे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उन पर ज्यादा भरोसा नहीं करना चाहिए। ममता ने अमित शाह की तुलना मीर जाफर से की, जिन्होंने 1757 में बंगाल के नवाब सिराजुद्दौला के साथ विश्वासघात किया था।
ममता ने ओडिशा के कटक में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुई हिंसा और बिहार में SIR को लेकर भी केंद्र की आलोचना की। उन्होंने कहा कि भाजपा और बजरंग दल देश को नुकसान पहुंचा रहे हैं और वर्तमान सरकार घमंडी व तानाशाह रवैया अपना रही है।
मुख्यमंत्री ने मिरिक पुल हादसे, राहत कार्यों और बाढ़ प्रभावित इलाकों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अस्थायी पुल 15 दिनों में बन जाएगा और नया पुल अगले मानसून से पहले तैयार होगा। अब तक 500 राहत किट वितरित किए गए और करीब 1,000 फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला गया। ममता ने केंद्र पर बाढ़ राहत के लिए फंड न देने का आरोप भी लगाया।