मंडफिया, 7 मार्च (पंजाब केसरी) : सांवलियाजी मंदिर मंडल ने मंदिर क्षेत्र की व्यवस्थाओं को मजबूत करने के लिए एक जेसीबी मशीन, दो ट्रैक्टर और एक इक्को एम्बुलेंस सेवा में शामिल की है। सभी वाहनों का विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया गया। पंडित विश्वनाथ आमेटा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वाहनों का पूजन कराया। इस अवसर पर मंदिर मंडल के प्रशासनिक अधिकारी राजेन्द्र सिंह, पुल प्रभारी सत्तार मोहम्मद, अर्पित तिवारी सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।
इसी दौरान चित्तौड़गढ़ जिले के बबराना निवासी व्यवसायी गोविंदलाल विजयवर्गीय ने भी मंदिर में एक ट्रैक्टर भेंट किया। उन्होंने बताया कि व्यापार में हुए लाभ का एक हिस्सा वे मंदिर सेवा में समर्पित करते हैं और अपनी सफलता का श्रेय भगवान सांवलिया सेठ की कृपा को देते हैं। मंदिर मंडल ने उनके परिवार का सम्मान किया।