उदयपुर, 12 जनवरी : उदयपुर के उदयसागर झील किनारे होटल राफेल्स में बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की बहन नूपुर और स्टेबिन बेन ने हिंदू रीति रिवाज से शादी की।
क्रीम शेरवानी और सेहरा पहने स्टेबिन ने बारात में ‘साजन जी घर आए दुल्हन क्यों शरमाए’ पर जमकर डांस किया।
फेरों की रस्म शाम 7:30 बजे पूरी हुई और दोनों ने माता-पिता का आशीर्वाद लिया।
शादी से एक दिन पहले ही जोड़े ने क्रिश्चियन रीति रिवाज से भी विवाह किया था।
शादी में दिशा पाटनी, मौनी रॉय, बी प्राक, ट्विन स्ट्रिंग, राघव शर्मा सहित कई सेलेब शामिल हुए। 13 जनवरी को मुंबई में रिसेप्शन होगा। होटल राफेल्स में इससे पहले हार्दिक पांड्या, पीवी संधु और अन्य हाईप्रोफाइल शादियां हो चुकी हैं।
़़
़