हमास-इजराइल शांति समझौते का पहला चरण लागू
वॉशिंगटन डीसी, 9 अक्टूबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और इजराइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत कर गाजा सीजफायर योजना की सफलता पर बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह योजना बंधकों को छुड़ाने और प्रभावित लोगों की मदद करने में कारगर साबित हो रही है।
नेतन्याहू ने कैबिनेट मीटिंग के बीच फोन पर मोदी से बात की। मोदी और ट्रम्प ने इसके अलावा भारत-अमेरिका ट्रेड वार्ता पर भी चर्चा की।
इजराइल और हमास ने अमेरिका की मध्यस्थता में गाजा शांति समझौते के पहले चरण पर सहमति जताई है। समझौते के तहत इजराइल अपनी सेना को निर्धारित सीमा तक पीछे हटाएगा और लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों के बदले सभी जीवित इजराइली बंधकों को रिहा किया जाएगा। यह प्रक्रिया समझौते के लागू होने के 72 घंटे के भीतर शुरू होगी।
हमास ने सभी गारंटर देशों से अनुरोध किया है कि इजराइल समझौते का पूरी तरह पालन करे। ट्रम्प ने कतर, मिस्र और तुर्किये को मध्यस्थता के प्रयासों के लिए धन्यवाद दिया और कहा कि सभी पक्षों के साथ समान व्यवहार किया जाएगा।
समझौते के पहले चरण को लागू करने के बाद गाजा में इजराइली सेना की वापसी का मानचित्र ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस योजना को स्थायी और मजबूत शांति की दिशा में पहला कदम बताया जा रहा है।
पीएम मोदी ने ट्रम्प और नेतन्याहू से की बातचीत: गाजा सीजफायर पर बधाई
A 25 kg garland was put on the pilot using a crane