26 फरवरी को आईटीसी मोमेंटोज में सात फेरे, 200 से अधिक मेहमान होंगे शामिल
उदयपुर, 23 फरवरी: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवेरकोन्डा अपनी शाही शादी के लिए सोमवार को उदयपुर पहुंची। दोनों अलग-अलग फ्लाइट से सुबह शहर पहुंचे और एयरपोर्ट से सीधे उदयपुर-नाथद्वारा हाईवे स्थित कैलाशपुरी के लग्जरी होटल आईटीसी मोमेंटोज
उदयपुर के लिए रवाना हो गए। 26 फरवरी को यह कपल पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ सात फेरे लेगा।
24 से 26 फरवरी तक बुक है होटल
सूत्रों के अनुसार होटल 24 से 26 फरवरी तक बुक किया गया है। शादी समारोह में करीब 230 मेहमानों के शामिल होने की संभावना है। मेहमान 24 फरवरी से होटल में चेक-इन करना शुरू करेंगे। आयोजन को पूरी तरह निजी रखा गया है।
एयरपोर्ट पर अलग-अलग पहुंचे
सोमवार सुबह करीब 10 बजे रश्मिका ब्लू सूट और डार्क ग्लासेस में नजर आईं, जबकि कुछ ही देर बाद विजय ब्लैक जैकेट और सनग्लासेस में एयरपोर्ट से बाहर आए। दोनों ने मीडिया से दूरी बनाए रखी और सीधे होटल के लिए रवाना हो गए। एक दिन पहले रविवार को भी यह जोड़ी हैदराबाद एयरपोर्ट पर स्पॉट की गई थी।
नो फोन पॉलिसी और कड़ी सुरक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी समारोह पूरी तरह प्राइवेट होगा। इसमें “नो फोन पॉलिसी” लागू रहेगी ताकि अंदर की तस्वीरें लीक न हों। आयोजन के लिए बड़ी सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। दिल्ली का एक पॉपुलर बैंड शादी में परफॉर्म करेगा, जबकि वेडिंग प्लानिंग की जिम्मेदारी हैदराबाद की टीम के पास है।
मार्च में हैदराबाद में रिसेप्शन
शादी के बाद 3 और 4 मार्च को हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा, जिसमें फिल्म इंडस्ट्री की कई हस्तियां शामिल हो सकती हैं। उल्लेखनीय है कि दोनों की सगाई 3 अक्टूबर को हैदराबाद में निजी समारोह में हुई थी। अब उदयपुर एक बार फिर सेलिब्रिटी वेडिंग का गवाह बनने जा रहा है।