उदयपुर, 17 अक्टूबर: दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की श्रृंखला में सोजतिया ज्वैलर्स ने धनतेरस की तैयारियां पूरी कर ली हैं। शोरूम पर इस वर्ष सोने-चांदी के भाव अधिक होने के बावजूद ग्राहकों में उत्साह देखा जा रहा है। प्रो. रणजीत सोजतिया ने बताया कि ग्राहकों के लिए लाईटवैट ज्वैलरी लॉन्च की गई है। कारीगरों और डिजायनरों ने 100 ग्राम की ज्वैलरी को 60 ग्राम तक लाने का प्रयास किया है, जिससे खरीद में आसानी और लागत में बचत हो रही है।
डॉ. महेन्द्र सोजतिया ने बताया कि नेकलैस सेट, चुड़ियां, चेन, मंगलसूत्र, अंगूठी, इयररिंग आदि सभी लाईटवैट में उपलब्ध हैं। शोरूम पर 99.9% शुद्ध चांदी के सिक्के, मूर्तियां, बर्तन और एन्टिक डिज़ाइन की चांदी भी रखी गई है। मान्यता है कि धनतेरस पर माता महालक्ष्मी की पूजा में चांदी का सिक्का रखना शुभ माना जाता है।
इसके अलावा 916 हॉलमार्क ज्वैलरी, कोलकाता, कुंदन, मीना और पोलकी जड़ाऊ कलेक्शन भी ग्राहकों के लिए तैयार हैं। नेहल सोजतिया ने बताया कि पोलकी सिरमौर कलेक्शन में आड, माथा पट्टी, बाजू, कांकण, चाँद-बाली और हथफूल की शानदार कारीगरी शामिल है।
सोजतिया ज्वैलर्स ने सभी मेवाड़वासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं और धनतेरस पर ग्राहकों के लिए खरीदारी का स्वागत किया है।