टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को 2-0 से क्लीन स्वीप किया

Share

नई दिल्ली, 14 अक्टूबर: भारतीय क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया। मंगलवार को दिल्ली में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत ने इंडीज को 7 विकेट से हराया। पहले टेस्ट में भारत ने पारी और 140 रन से जीत दर्ज की थी।

दिल्ली टेस्ट में भारत को 121 रन का लक्ष्य मिला, जिसे तीन विकेट पर हासिल किया। केएल राहुल ने 58 रन नाबाद बनाकर टीम को जीत दिलाई। कप्तान शुभमन गिल ने बतौर कप्तान अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीत दर्ज की।

पहली पारी में भारत ने 518 रन बनाए, जबकि वेस्टइंडीज 248 रन पर ऑलआउट हुई। फॉलो ऑन खेलते हुए दूसरी पारी में वेस्टइंडीज 390 रन पर सिमट गई। भारत की पहली पारी में शुभमन गिल ने नाबाद 129 और यशस्वी जायसवाल ने 175 रन बनाए।