व्यापार, संस्कृति और खेल के संगम ने दिखायी समाज की संगठित शक्ति

Share

उदयपुर, 13 जनवरी : जैन युवा परिषद उदयपुर द्वारा गमेर बाग में सम्पूर्ण दिगम्बर जैन समाज के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रथम ग्लोबल ट्रेड फेयर संपन्न हुआ।
परिषद के रविश मुंडलिया ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य महिला उद्यमियों, नवीन उद्योगों, कुटीर उद्योगों एवं सेवा प्रदाताओं को मंच प्रदान करना था। ट्रेड फेयर में लगभग 60 स्टॉल लगे, जहां 3500 से अधिक समाजजन ने खरीदारी की तथा फूड स्टॉल्स का आनंद लिया।
सूचना प्रसार सचिव कमल देवड़ा ने बताया कि इसी कड़ी में पूर्व दिनों भक्ति संध्या, सांस्कृतिक संध्या, नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण तथा स्व. सेठ देवीलाल लखावला की स्मृति में खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें लगभग 500 खिलाड़ियों ने भागीदारी निभाई। वॉलीबॉल में उथरदा विजेता व चावण्ड उपविजेता रहा।